जिले की पहली महिला साइक्लिस्ट के रूप में उभरी निवेदिता राठौर, साढ़े सात घंटे में चलाई 100 KM सायकिल।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विदिशा की एक बेटी ने विदिशा और जिले का नाम भोपाल में रोशन किया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित 100 किलोमीटर की साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे साढ़े 7 घंटे में पूरा भी किया। विदिशा के पुरनपुरा में रहने वाली निवेदिता राठौर ने अंतर्राष्ट्रीय साइकलिंग ग्रुप ओडेक्स क्लब भोपाल द्वारा आयोजित साइकिल प्रतियोगिता में भाग लिया था।

भोपाल रेनडेनेयोर्स का हिस्सा बनी

निवेदिता ने बताया कि भोपाल के पलाश होटल से शुरू हुई साइकिल प्रतियोगिता चिकलोद, मिसरोद, गोहरगंज हाइवे से होते हुए भोजपुर से भोपाल और फिर पलाश होटल में खत्म हुई। दूरी पूरी 100 किलोमीटर की थी। विदिशा से एकमात्र साइकलिस्ट और महिला साइकलिस्ट के रूप में निवेदिता राठौर ने भाग लेकर भोपाल रेनडेनेयोर्स का हिस्सा बनी। आयोजकों की ओर से उसे सम्मानित भी किया। बता दें, निवेदिता पिछले 2 सालों से विदिशा में साइकिलिंग कर रही हैं। पिछले साल नगर पालिका द्वारा आयोजित साइकिल प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

काम को सराहा जा रहा है

वहीं अन्य कई प्रतियोगिताओं में भी वे भाग ले चुकी है। वह रोजाना 20 किलोमीटर की नियमित साइकिल चलाती है। 50 किलोमीटर और 100 किलोमीटर की पहले भी राइड का अभ्यास कर चुकी हैं। महिला दिवस पर विदिशा की इस युवती द्वारा किए इस कार्य को सभी ओर सराहा जा रहा है। महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण भी पेश किया। विदिशा के सभी साइक्लिस्ट ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here