जेपी नड्डा पहुंचे इंदौर, जगह-जगह हो रहा है स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह 11:45 बजे इंदौर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

चार्टर प्लेन के लैंड करते ही सीधे वे रैली के लिए ओपन जीप सेल निकले। उनके साथ मुख्यमंत्री चौहान भी थे।

सुबह से ही उनकी अगवानी के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा लिए देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जमा होने लगे थे।

नड्डा भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे, इसलिए वहां भी साज-सज्जा की गई है। उनके काफिले के स्वागत के लिए यात्रा मार्ग पर 300 से ज्यादा मंच लगाए गए हैं। सुपर कारिडोर चौराहे पर ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, जबकि बांगड़दा और लवकुश चौराहे पर जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शाम को नड्डा देवास से इंदौर आएंगे और भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत के यहां जाएंगे और उनकी माताजी के निधन पर शोक जताएंगे। वहां से भाजपा कार्यालय जाएंगे और प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

शाम सात बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दवा बाजार मधुमिलन चौराहा, राजकुमार ब्रिज, डीआरपी लाइन, मरीमाता चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, एयरपोर्ट रोड तक भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, जीतू जिराती सहित अन्य नेताओं को स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here