भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर इंदौर के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर गुरुवार को इंदौर में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता ढोलक की थाप पर नाचे और मिठाइयां वितरित की।

सुबह से जैसे-जैसे राज्यों में भाजपा की बढ़त की सूचना मिल रही थी, कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर इकट्ठा होने लगे थे। इंदौर में कई क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस भी निकाले।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का शानदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि जनता देश में हो रहे विकास को समझने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस देश ने तरक्की की है। पलासिया चौराहे, पीपल्याहाना, राजवाड़ा, सुखलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई वितरित की गई। ढोल ताशों पर नाच कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस ने कहा- हार की समीक्षा की जाएगी – उधर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर कांग्रेस समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने चुनाव नतीजों पर कहा कि यह परिणाम चौंकाने वाले हैं। हमें ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी लेकिन सिर झुका कर हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। इन परिणामों की समीक्षा की जाएगी। हमें देखेंगे कि कहां हमारी कमी रह गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here