भाजपा में जश्न का माहौल – चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, आगर मालवा में बैंड बाजे के साथ निकाला जुलूस

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत और मणिपुर और गोवा में बहुमत के करीब पहुंचने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। भाजपा को मिली जीत के बाद बैंड बाजे के साथ भाजपाइयों ने शहर में जुलूस निकाला और जीत की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ता विजय मुद्रा में नाचते-झूमते सड़कों पर भाजपा का झंडा लिए चल रहे थे। जुलूस में कार्यकर्ता बैंड के पीछे वाहन रैली के रूप में शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला।

इस दौरान यह कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश परमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जैन, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जैन भाई, रानू राज नरवल, मनीष सोलंकी, विनोद जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here