गृहमंत्री का अभिलेश यादव पर तंज :- बोले – अभी तो दूरबीन से ईवीएम देख रहे थे, अब दूरबीन से विधानसभा भी देखो

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार काे ठंडी सड़क स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बने कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने मंच से उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जहां प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की तारीफ की। वहीं, विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

गृह मंत्री ने कहा – बढ़िया हुआ सपा, कांग्रेस दोनों आराम से ही निपट लिए। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा “सपा हाफ, कांग्रेस साफ- बसपा माफ, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पर चुटकी लेते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा लड़की हूं, लड़ सकती हूं, का नारा दिया था। इसी नारे के साथ प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को घर पहुंचा दिया।

कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान को लेकर कहा – घर- घर जाने वाली कांग्रेस अब अपने घर में पहुंच गई है। आगे गुजरात में भी कांग्रेस घर पहुंचने वाली है। अखिलेश यादव पर ईवीएम की रखवाली को लेकर चुटकी लेते कहा – अभी तो दूरबीन से ईवीएम देख रहे थे, अब दूरबीन से विधानसभा भी देखो।

कांग्रेस के उत्तरप्रदेश में 2 विधायकों की जीत को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा यह भी अच्छा रहा अब दोनों स्कूटी से सदन जा सकते हैं। दोनों विधायकों को देखने के लिए कांग्रेस को टिकट की व्यवस्था करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने आगामी चुनाव में गुजरात में भी भाजपा की जीत की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here