सिवनी में महिला मंडल का आयोजन – कलचुरी कलार महिला मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

सिवनी के स्थानीय लॉन में कलचुरी कलार महिला मंडल सिवनी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलित कर और भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन अर्चन किया। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज की सलाहकार मुक्ता जायसवाल ने शपथ दिलाई। जिसमें संरक्षक सुषमा राय, कुंती देवी राय, अध्यक्ष उषा चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आराधना सूर्यवंशी, उपाध्यक्षश्रीमती माधुरी जायसवाल, जया सूर्यवंशी, सचिव अमृता चौधरी, सह सचिव रानू राय, महामंत्री शुभा जायसवाल, वैशाली चौकसे, कोषाध्यक्ष रागिनी डहरवाल, विभा राय, समन्वयक सुषमा जायसवाल , शक्ति राय, सांस्कृतिक मंत्री मीना जायसवाल, निशा जायसवाल. प्रचार प्रसार मंत्री वंदना राय, आरती राय और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।

कलचुरी कलार महिला मंडल ने कार्यक्रम में कलचुरी समाज की शासकीय और अशासकीय संस्था में सेवारत बहनों को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमृता चौधरी और उनके पुत्र अरनव, श्रेया डहरवाल, अथर्व डहरवाल, आनवी जायसवाल, आराध्या चौकसे, रितु दहीकर, अनुभा सूर्यवंशी, प्रथम राय द्वारा नृत्य, डॉक्टर परी सूर्यवंशी ने गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

शुभा जायसवाल, आराधना सूर्यवंशी ने गायन, पूनम सूर्यवंशी, निशा जायसवाल, आराधना सूर्यवंशी ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का समापन कुंती देवी राय और उषा चौधरी के उद्बोधन से संपन्न हुआ। जहां समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here