उज्जैन में गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली से प्यार का इजहार किया, मना करने पर जबरन धर्मशाला में 6 घंटे तक बनाया बंधक

उज्जैन में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की नाबालिग सहेली के साथ रेप किया। आरोपी ने पहले ट्यूबलाइट से अपना हाथ काटकर खून निकाला और उसी खून से जबरन लड़की की मांग भर दी। इसके दूसरे दिन लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना उज्जैन के वृंदावनपुरा की है। 14 साल की पीड़ित इसी इलाके में रहती है। जबकि आरोपी सोनू उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड है। पीड़ित आरोपी को पहले से जानती थी। मंगलवार दोपहर को जब वह अपनी घर की छत पर बैठी थी। तभी आरोपी सोनू (19) वहां पहुंचा। वो लड़की को बहला फूसला कर पास की धर्मशाला में ले गया और करीब 6 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोनू उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड है। मंगलवार को जब वह अपने घर की छत पर बैठी थी, तभी आरोपी धर्मशाला की छत से होता हुआ आया। उसके लड़की से प्यार का इजहार किया। मना किया तो जबरन धर्मशाला में ले गया। आरोपी ने रेप की घटना के एक दिन पहले अपने खून से लड़की की मांग भरी थी।

आरोपी सोनू ने उसे धमकी भी दी थी। टीआई गगन बादल ने बताया कि पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी। शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here