मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होली के अवसर पर स्मार्ट उद्यान में वटवृक्ष पर गुलाल लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को होली पर्व पर राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में बरगद के वृक्ष पर गुलाल लगाया। उन्होंने अपने प्रतिदिन पौधे रोपने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को भारतीय कंपनी सचिव सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के विवेक नायक, योगेश, पीके राय और अवधेश पाराशर के साथ पौधे रोपे।इंदौर आए होलकर राजवंश के शिवाजी राव और यशवंतराव:अगले साल चमकते हुए राजवाड़ा में करेंगे होलिका दहन, यह हमारे परिवार की परंपरा का अखंड हिस्सा

यह संस्था पूरे भारत में और अन्य देशों में कंपनी सचिव प्रोफेशनल कोर्स का संचालन करती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद पर गुलाल लगाने के पश्चात मीडिया से बातचीत में कहा कि आज रंगों के त्योहार पर हमने दिवंगत गायिका स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में गत 7 फरवरी को लगाए वट के पौधे को सम्मान से गुलाल और चंदन-टीका कर होली मनाई। ये धरती है, इसी कारण हम हैं। पशु-पक्षी हैं। कीट पतंगे हैं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाए। अपने गिले-शिकवे भूल जाएं। प्रेम की गंगा बहाएं। होली पेड़ों के साथ मनाएं। पेड़ हैं तभी तो जिंदगी है। ये पेड़ धरती का श्रृंगार हैं। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। यह हमें जिंदगी देते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान और अन्य उपस्थित लोगों ने सप्तपर्णी और कदम्ब के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट पार्क में सुरक्षाकर्मियों, उद्यानिकी कर्मचारियों नगर निगम और स्मार्ट सिटी स्टाफ को भी होली पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां कार्य करने वाले श्रमिकों को भी आग्रह पूर्वक बुलाया और उन्हें गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here