रायसेन में सिलेंडर ब्लास्ट – चाय बनाते समय गैस पाइप में आग लगने से फटा, बुजुर्ग महिला झुलसी, सामान भी खाक

बेगमगंज के तुलसीपुर गांव में सिलेंडर ब्लास्ट में बुजुर्ग महिला झुलस गई। वह चाय बनाने किचन में गई और गैस ऑन किया। माचिस जलाते ही आग सिलेंडर के पाइप में लगी और सिलेंडर तक पहुंच गई। सिलेंडर फटने से महिला उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

तुलसीपार निवासी हरी किशन सेन अपनी 80 साल की मां लटकारी बाई के साथ रहते हैं। गुरुवार को मां चाय बनाने किचन में गई। यहां सिलेंडर की पाइप में आग भभक गई। सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही वृद्धा दूर जा गिरी और पूरे घर में आग भभक गई। जैसे-तैसे महिला को बचाकर सिविल अस्पताल बेगमगंज लेकर आए।

सिलेंडर फटने की जानकारी लगते ही राजस्व अमला एवं पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व अधिकारियों के अनुसार आग लगने से 90 परसेंट से अधिक घर जल चुका है। वहीं, घर में रखा सामान भी पूरी तरह से जल चुका है। आग लगने से डेढ़ से 2 लाख का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here