भारत तिब्बत समन्वय संघ की केंद्रीय समिति में नियुक्त होने पर लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया को बधाई- मंगेश श्रीवास्तव

0
112

उज्जैन। भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की सहमति से उज्जैन आलोट क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया को भारत तिब्बत समन्वय संघ की केंद्रीय परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया।
लोकप्रिय सांसद फिरोजिया की नियुक्ति पर भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर जिला मंत्री मंगेश श्रीवास्तव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर जिला मंत्री मंगेश श्रीवास्तव ने केंद्रीय समिति के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से मध्यप्रदेश में भारत तिब्बत समन्वय संध के कार्य के विस्तार में प्रगति भी आएगी। भारत तिब्बत समन्वय संघ के मालवा प्रांत अध्यक्ष शिवेन्द्र तिवारी, संघ के उज्जैन अध्यक्ष मयूर अग्रवाल, महामंत्री राजेश व्यास, युवा विभाग प्रांत अध्यक्ष आशुतोष मीणा, प्रांत महामंत्री दीपक भदौरिया, प्रदीप अग्रवाल, धर्म संस्कृति पुनरूथान प्रभाग प्रांत संयोजक केसरसिंह पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेशराव खोयरे आदि ने भी बधाई दी। भारत तिब्बत संबंध में संघ के नगर जिला पूरी टीम ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं सांसद अनिल फिरोजिया को दी है। वहीं आने वाले भविष्य में उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here