भाजपा के प्रशिक्षण कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों को किया गया प्रशिक्षित

भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। जिसमें 30 अप्रैल और 1 मई को होने वाली त्रिदेव कार्यशाला पर विस्तार से चर्चा हुई

कार्यशाला को पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं जिला प्रभारी महेंद्र यादव ने संबोधित किया। सुमित पचौरी ने बताया कि जिस प्रकार बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर तक प्रशिक्षित हुए थे, उसी प्रकार मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया। यही अध्यक्ष बूथ स्तर तक प्रशिक्षित होकर कुशाभाऊ की कार्यपद्धति को नीचे तक उतारेंगे, जो बूथ जीता, चुनाव जीता पर आधारित होगी। जिला प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि त्रिदेव बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री रविंद्र यति, किशन सूर्यवंशी, जगदीश कृष्ण मोहन सोनी, अशोक सैनी , जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, तुलसी सोनी, राजेंद्र गुप्ता, मनोज राठौर, सतीश विश्वकर्मा, गिरीश शर्मा, शंकर मकोरिया, इंद्रजीत राजपूत, राहुल राजपूत, जिला मंत्री कृति गुप्ता, संजय मिश्रा पिंटू भाई, अभय पंडित, अनिल पचौरी, अश्विनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, महेश जोशी

प्रवीण प्रेमचंदानी, राजू अनेजा, योगेंद्र मुखरैया, शैलेंद्र निगम, देवेन्द्र योगी, अनुपम शर्मा, धीरज सोनी सहित समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

भाजपा की सोशल मीडिया पर कार्यशाला संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुमित पचोरी एवं प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में संपन हुई। जिलाध्यक्ष सुमित पचोरी ने सोशल मीडिया की

उपयोगिताओ को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी बूथ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए एवं बूथ तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भी सभी को निर्देशित किया। प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया के जिला एवं मंडल कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया कार्यशाला में प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिले के महामंत्री रविंद्र यति , किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव , सोशल मीडिया संयोजक धीरज सोनी, अनुपम शर्मा एवं भोपाल के सभी 29 मंडलों के सोशल मीडिया के संयोजक,सोशल मीडिया संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here