मुरैना में ड्यूटी पर बिमार हुई आशा कार्यकर्ता की मौत पर उज्जैन में आक्रोश  परिवार को सहायता की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

0
108

 उज्जैन। शहर के टावर चौक पर मप्र आशा कार्यकर्ता/ सहयोगीनी संगठन की उज्जैन जिला ईकाई के तत्वावधान में रविवार की सुबह 10 बजे जिलाध्यक्ष निर्मला यादव के नेतृत्व में‌ मुरैना मे‌ दिवंगत हुई आशा कार्यकर्ता को न्याय दिलाने की‌ मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष निर्मला यादव ने बताया कि मुरैना में ड्यूटी करते बिमार ‌होकर दिवंगत ‌हुई आशा कार्यकर्ता ऊषा तोमर के परिवार को उचित सहायता राशि देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि मुरैना जिला प्रशासन की मनमानी के चलते‌ आशा कार्यकर्ता ‌ऊषा तोमर को भीषण गर्मी मे बिना लिखित आदेश के लगातार सर्वे कार्य ‌मे‌ लगाया था। इस दौरान कार्यकर्ता बिमार हो गई थी, इसके बावजूद अधिकारी उसके साथ अन्याय करते हुए ड्यूटी करवा रहे थे। गत 19 अप्रैल को कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस घटना से प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। 
इसी‌ तारतम्य में उज्जैन की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्यकर्ता तोमर के परिवार को न्याय व उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामलाल पुनिया को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन के मनमानी को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी कुंभकार, सीमा साल्वी, रंजना चौहान, शोभा जादौन, ममता वालैचा, मीना जाटव‌ सहित ‌सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here