रॉकस्टार पिंकी महदासानी की सुमधुर गीतों की स्वर लहरियों में झूमा सिंधी समाज

0
89

उज्जैन।प्रदेश की सबसे भव्य एवं आकर्षक भगवान झूलेलाल की 31 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन मुंबई की सुप्रसिद्ध रॉकस्टार पिंकी महदासानी कि मधुर स्वर लहरियों पर सिन्धी समाज झूम उठा। हजारों की संख्या में सिंधी समाज जनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, देवास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष मनोज राजानी,विश्व सिन्धी सेवा संगम के अध्यक्ष राजू मनवानी,सिन्धी समाज की पुर्व पार्षद रिंकु दीपक बैलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सभी अतिथियों का स्वागत समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की भव्य एवं आकर्षक 31 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार महेश सितलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई की प्रसिद्ध रॉकस्टार पिंकी महदासानी द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई जिस पर समस्त सिन्धी समाज झूम उठा। कार्यक्रम के दौरान सिंधी व्यंजनो के स्टॉल भी लगाए गए थे जिनका भी सिंधी समाजजनों द्वारा लुत्फ उठाया गया। आकर्षक एवं मनोहारी विद्युत सज्जा एवं साउंड कार्यक्रम में अलग ही छटा बिखेर रहे थे। भव्य एवं पारिवारिक वातावरण में समाजजनो द्वारा कार्यक्रम की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित की गई।

कार्यक्रम का संचालन भोपाल के प्रसिद्ध एंकर मोहित सेवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महेश सितलानी, रूप जी पमनानी, दीपक बेलानी, किशन जी भाटिया, डॉ मुकेश जेठवानी, डॉक्टर संतोष चांदवानी, राजकुमार परसवानी,अरूण रोचवानी, अशोक चावला, धर्मेंद्र लालवानी, दयाल वाधवानी, चेतन गोस्वामी, महेश चांदवानी, मनोहर गोपलानी, मोहन पेसवानी, रतन लाल जी, अशोक चावला, नरेंद्र सबनानी, जेठानंद जयसिंघानी, वासुदेव खत्री, चेतन केवलानी, दौलत लुल्ला, गोपाल राचवानी, दीपक वाधवानी, पं दीपक शर्मा, सभी मुख्य रुप से मौजुद रहे।उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष चंदवानी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here