देश के 5 शहरों में खुलेंगे नए वेद विद्या प्रतिष्ठान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां वे महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती में दर्शन के बाद वेद विद्या प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधान ने यज्ञ मंडप के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी। आधुनिक पढ़ाई के माध्यम से रसायन, गणित, भूगोल सहित सभी विषयों की शिक्षा दी जाएगी। देश के पांच स्थानों पर वेद विद्या प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।

उज्जैन में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पहले चिंतामन रोड स्थित वेद विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां पर यज्ञशाला के लोकार्पण के बाद अनुष्ठान में शामिल हुए। पूजा-पाठ करने के बाद प्रधान ने ऑडिटोरियम, कंप्यूटर लैब, व स्मार्ट क्लास सहित ई लायब्रेरी का शुभारंभ किया। वैदिक परंपरा अनुसार नौ कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण भी वेद विद्या महर्षि सांदीपनि में किया गया। मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने कहा कि जल्द ही वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी। इसमें उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। देश के पांच स्थानों जिसमें द्वारका, बद्रीनाथ, पुरी, गुवाहाटी, शृंगेरी में नए वेद विद्या प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।

देश की पहली वेद स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी

प्रधान ने वेद विद्या प्रतिष्ठान में बनी नए क्लासरूम और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। वेद अध्यापक अंकित शांडल्य ने बताया की स्मार्ट क्लास से वेद के छात्रों को फायदा मिलेगा वे भी अब कम्यूटर के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे, साथ ही संस्कृत और वेद का ज्ञान भी लायब्रेरी के माध्यम से मिल सकेगा।

20 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

माधव साइंस कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए भूमिपूजन में शामिल होंगे और वहां से विक्रम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम के तहत मार्कशीट और डिग्री वैरिफिकेशन के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा की सौगात देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here