बाउण्ड की शर्त तोड़ने पर लड़के का पिता गिरफ्तार

0
130

मुरैना : के नूराबाद में पुलिस के साथ बाउण्ड भरने के बाद, उसकी शर्त का उलंघन करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें, कि नूराबाद के पारोली गांव में एक लड़का व लड़की दोनों ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों बालिग थे लिहाजा पुलिस ने भी इस मामले में अधिक हस्तक्षेप नहीं किया। दोनों पक्ष पड़ोसी थे। दोनों के बीच झगड़ा जब बढ़ गया तो बानमोर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे 50-50 हजार रुपए का मुचलका भरवाया तथा कहा कि अगर चुनाव से पहले दोनों पक्षों ने झगड़ा किया तो दोनों पक्ष के लोगों को न केवल मुचलके की रकम भरना पड़ेगी बल्कि उन्हें शर्त का उलंघन करने पर जेल भेजा जाएगा। यह बात डेढ़ माह पहले की है। दोनों पक्ष के लोगों ने बाउण्ड भरा और अपने-अपने घर वापस चले गए थे।

चुनाव से पहले फिर किया झगड़ा
दोनों पक्षों ने बॉण्ड तो भर दिया लेकिन शर्तों का उलंघन करते हुए फिर से झगड़ा किया। जिस पर बानमोर थाना पुलिस ने लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लड़की पक्ष के लोगों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई पुलिस करेगी।
जिले में यह पहला मामला
बता दें, कि यह जिले का पहला मामला है जहां पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए लड़का व लड़की दोनों पक्षों के लोगों के बीच बाण्ड भरवाया और फिर उसका उलंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here