उज्जैन में मां और डेढ़ साल के बेटे की हत्या रस्सी से गला घोंटा, पति हाथ-पैर बंधा मिला; एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक


उज्जैन : में एक महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर में पड़े मिले। कुछ दूर पति हाथ-पैर बंधा मिला। शुरुआती जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसी पर शक जताया है। पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात सामने आ रही है।

घटना बड़नगर तहसील के जलोदिया गांव की है। जलोदिया में 20 दिन पहले ही देवा निनामा और पत्नी संगीता काम करने के लिए आए थे। साथ में डेढ़ साल का बेटा मनोज भी था। परिवार झाबुआ का रहने वाला है। मंगलवार सुबह जब देवा को कन्हैया लाल यादव जगाने के लिए घर पहुंचा, तो मां-बेटे के शव पड़े देखे। घर के पास ही देवा बंधी हालत में मिला। दंपती कन्हैया के खेत पर ही मजदूरी करने के लिए आए थे। पुलिस, FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पूछताछ में देवा ने बताया कि चार से पांच बदमाश घर में घुस आए और पत्नी-बच्चे को मारकर भाग गए। उसका भी गला घोंटने की कोशिश की।

शक के घेरे में पति
SSP सत्येंद्र कुमार शुक्ल के मुताबिक शुरुआती जांच में पति पर ही वारदात को अंजाम देने का शक है। पता चला है कि देवा एक साल पहले किसी महिला को लेकर भागा था। फिलहाल, अभी अज्ञात में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा देवा बता रहा है कि 4 से 5 बदमाश आए थे, लेकिन घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। दरवाजा खुला मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles