उज्जैन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन:देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रविवार सुबह हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंंचे। उन्‍होंने कालिदास अकादमी के पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें अधिवेशन का उद्घाटन दीप प्रज्‍वलित कर किया।

इसके बाद शहर के शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद महाविद्यालय के नवीन भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया .कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्हाेंने पत्नी सविता कोविंद के साथ महाकाल दर्शन किये और पूजा अर्चना की।इस दाैरान सीएम शिवराज सिंह चाैहान भी पत्नी साधना सिंह के साथ माैजूद थे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष सजावट की गई है। मंदिर परिसर में रेड कारपेट बिछाई गई और मांडने बनाए गऐ। सुंगधित फूलों से सजावट की गई।पूरे शहर को सजाया गया है और महाकाल मंदिर में भी सजावट की गई है। गर्भगृह को मोगरे के फूलों से सजाया जाएगा।

सुबह 8 बजे से ही दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। मंदिर परिसर में ग्रीन रूम तथा अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस आइसीयू का निर्माण किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए। नंदी मंडपम में उनके बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles