BJP नेता के भाई ने CA को पीटा, छेड़खानी की सागर के होटल में बर्थडे मनाने पहुंचा था परिवार, रोड घेरने पर बहस

0
85

सागर के मोतीनगर इलाके में होटल हेरिटेज के गेट पर CA और उनके परिवार के साथ गुंडों ने मारपीट की। आरोपी स्थानीय BJP नेता मस्तराम घोषी का छोटा भाई और उसके साथी बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार की है। इसका VIDEO सामने आया है। बुधवार को जैन परिवार ने SP से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट करनेवालों पर परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी के भी आरोप लगाए हैं।शास्त्री वार्ड निवासी जैन परिवार के लोग मंगलवार शाम 6 बजे होटल हेरिटेज में पहुंचे थे। रास्ते में कनेरादेव की पुलिया पर बाइक पर बैठे आरोपियों से गाड़ी हटाने का कहने पर विवाद हो गया। इसके बाद 3 गाड़ियों से होटल पहुंचकर आधा दर्जन से आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ छेड़खानी की। पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट में गोलू घोषी, नीरज घोषी, संतोष घोषी, राजू घोषी पर मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोलू घोषी BJP नेता मस्तराम घोषी का छोटा भाई है।

भाजपा नेता बोले- आरोप झूठा
इस पूरे मामले में भाजपा नेता मस्तराम घोषी का कहना है कि बाइक टकराने के विवाद पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मेरे भाई को भी पीटा गया। छेड़खानी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हम लोग इस संबंध में आइजी, एसपी के समक्ष अपना पक्ष रखने जाएंगे। हमें उनसे न्याय की पूरी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here