सागर में महिला के हाथ में फटा मोबाइल चार्जिंग में लगे मोबाइल से बात करते समय हुआ ब्लास्ट, हाथ की नसें हुई क्षतिग्रस्त

0
88

सागर के रहली में चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात करते समय महिला के हाथ में मोबाइल फट गया। मोबाइल में ब्लास्ट होने से महिला का हाथ क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने घायल महिला को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां माइक्रो सर्जरी कर महिला के हाथ का इलाज किया गया है। अब महिला खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार रहली निवासी वर्षा साहू उम्र 30 साल घर में थी। मोबाइल चार्ज पर लगा था। चार्जिंग पर लगे मोबाइल को हाथ में लेकर वर्षा स्पीकर पर बात कर रही थी। तभी अचानक मोबाइल फट गया। घटना में वर्षा का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। निजी अस्पताल के डॉक्टर संतोष राय ने बताया कि घायल अवस्था में मरीज को अस्पताल लाया गया था।

मोबाइल फटने से महिला के हाथ में गहराई तक बैटरी और प्लास्टिक के टुकड़े चले गए थे। हाथ की नसें भी क्षतिग्रस्त हुई थी। मरीज को तुरंत ओटी में लिया गया। टीम के साथ महिला के हाथ की माइक्रो सर्जरी कर नसों को जोड़ा गया। साथ ही हाथ से बैटरी और प्लास्टिक के टुकड़े निकाले गए। अब महिला स्वस्थ है। वह रिकवर हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here