सागर में ‘नाथ’ ने खेला ‘कमल’ को घेरने का दाव भाजपा विधायक की बहू को कांग्रेस ने बनाया महापौर उम्मीदवार, भाजपा में प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी जारी

0
91

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार सागर नगर निगम महापौर का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। शुरुआत में ही कांग्रेस ने अपना पहला दाव खेलकर चुनाव का आगाज कर दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सागर से महापौर पद के लिए भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की बहू निधि सुनील जैन को मैदान में उतारा है। उनका नाम लगभग तय हो चुका है। औपचारिक घोषणा होना बांकी है। निधि जैन का नाम सामने आते ही भाजपा में खलबली मची हुई हैं।क्योंकि निधि जैन महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से मजबूत दावेदार हैं। उनकी समाज और जनता के बीच अच्छी छवि है। वे समाजसेवा के साथ समाज के बीच लगातार सक्रिय रहती हैं। साथ ही सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन उनके जेठ हैं। ऐसे में निधि के मैदान में उतरने से भाजपा के खेमे में सेंध लगने का अंदेशा बना हुआ है। अब भाजपा महापौर प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी कर रही है। दावेदार सामने आए हैं। लेकिन निधि को टक्कर देने वाले दावेदार को मैदान में उतारने के लिए भाजपा मंथन कर रही है।
कौन हैं निधि जैन
निधि जैन सागर के प्रतिष्ठित ढोलक परिवार की बहू हैं। उनके पति सुनील जैन देवरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। चुनाव की बात करें तो निधि ने अब तक चुनाव तो नहीं लड़ा। लेकिन समाज के बीच उनकी पैठ मजबूत है। वहीं उनके पति चुनाव प्रबंधन में माहिर हैं। निधि जैन अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद की राष्ट्रीय संरक्षक हैं। महापौर के लिए नाम तय होने के बाद निधि जैन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वे मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगी।सागर की राजनीति में जैनों का दबदबा
पिछले 37 सालों से सागर में जैन समाज से विधायक बनते आ रहे हैं। निधि के जेठ शैलेंद्र जैन तीन बार से भाजपा से विधायक हैं। अब तक जैन समाज की वोट उनके खाते में रही है। लेकिन महापौर के चुनाव में भाजपा के वोट बैंक का गणित बिगड़ सकता है। क्योंकि समाज में निधि जैन का अच्छा खास दखल है। इसके अलावा शहर के अन्य समाजों में भी निधि और उनके पति सुनील जैन का प्रभाव है। वे हमेशा लोगों के बीच रहते हैं।
निधि जैन का नाम लगभग तय
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि अभी अधिकृत सूचना नहीं आई है। लेकिन महापौर प्रत्याशी के रूप में निधि जैन का नाम लगभग तय माना जा रहा है। महापौर के लिए कांग्रेस से अब नए दावेदार नहीं आ रहे हैं। पार्टी जिसको भी प्रत्याशी बनाएगी। उसके साथ पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ संगठन चुनाव लड़ेगा। चुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार सागर में कांग्रेस का महापौर होगा। बात भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की है तो निधि जैन के पति सुनील जैन कांग्रेस के पुराने सदस्य है। वे कांग्रेस से देवरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में अपनी-अपनी पार्टी के लिए चुनाव लड़ेंगे। इसमें फायदें और नुकसान की कोई बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here