दहेज अभिशाप है, ऐसी परंपराएं बंद होना चाहिए। आज पैसे वाला केवल पैसे वाला ही घर विवाह के लिए देखता है और चाहता है कि अपना बेटा या बेटी ऐसी शादी से खुश होंगे लेकिन बाद में इसके घातक परिणाम सामने आते हैं। कई परिवार टूट कर बिखर जाते हैं, दहेज लेना और देना बंद होना चाहिए। यह बात नगर के हाटपुरा झंडा चौक पर यमुना महिला मंडल की पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा के चौथे दिन शनिवार रात कथावाचक पंडित पवन तिवारी ने कही।
दहेज की मांग करने वालों को सबक भी सिखाया
नानी बाई का मायरा ले जाते नर्सिंग की गाड़ी लीला का सुंदर चित्रण करते हुए बताया कि भगवान सांवरिया सेठ की लीला अपरंपार है। उन्होंने नरसिंह की गाड़ी का पहिया बदलने के बहाने पुष्पक विमान बनाकर नानी बाई के यहां पहुंचाया और वहां दहेज की मांग करने वालों को सबक भी सिखाया। कलाकारों द्वारा गाड़ी लीला का सुंदर चित्रण कर मौजूद लोगों को समझाइश देती आकर्षक प्रस्तुति दी। भजनों की सुमधुर धुन पर नाश्ते झूमते महिलाएं भक्ति में झूमती नजर आई। इस मौके पर कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कथा सुनने पहुंचे। यह जानकारी यमुना महिला मंडल की सदस्य ममता शर्मा ने दी।