आगर में पर्यावरण बचाने के लिए प्रयास पर्यावरण प्रेमी ईश्वर 12 साल से कर रहे पौधरोपण, घर में ही बनाई नर्सरी; अब सात गांवों में हरियाली लाने का लक्ष्य

मनोविज्ञान से एमए करने के बाद घर-घर ट्यूशन पढ़ाकर परिवार चलाने वाले पर्यावरण प्रेमी ईश्वर सिंह चौहान 12 वर्षों से पूरे नगर में निशुल्क पौधरोपण कर रहे हैं। ईश्वर ने स्कूल, धार्मिक स्थल पर ना सिर्फ पौधरोपण किया, बल्कि उन्हें संरक्षित भी किया। पौधरोपण के लिए ईश्वर ने घर पर ही छोटी सी नर्सरी बनाई है। लोगों को जागरूक कर उन्होंने 6 वर्ष में पहाड़ी क्षेत्र मोला अली टेकरी को हरियाली से भर दिया।

बारिश से पहले हरियाली लाने का संकल्प

इस प्रयास से ही उनके साथ पर्यावरण टीम तैयार हो गई है, जिसने उनके साथ हरियाली विहीन सात गांवों चयन कर वहां बारिश से पहले जन जाग्रति से पौधरोपण कर हरियाली लाने का संकल्प लिया है। पर्यावरण दिवस पर रविवार को ये टीम पहाड़ी वाले क्षेत्र गुफाबर्डा पर बापू सेवाधाम आश्रम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

इन सात गांव में करेंगे पौधरोपण

ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि नगर के समीप कम हरियाली वाले सात गांव जिसमें तारबर्डी, सुल्तानपुरा, पालडा, कुण्डलाखेडा, ताण्डाबर्डी, भ्याना, जामुनिया का चयन हमने किया है। इन गांवों में टीम के साथ जाकर वहां निवासरत हर परिवार के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर परिवार के मुखिया की सहमति से पौधरोपण कार्य किया जाएगा।

साथ ही हमारी टीम लगाए गए पौधों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करेगी, ताकि संकल्प अनुसार पौधा वृक्ष बनकर गांव में हरियाली लाए। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। ईश्वर के साथ उनकी टीम में अनंत शर्मा, अंकित जैन, भरत यादव, राहुल अग्रवाल, प्रशांत परिहार शामिल है। इन्हें कलेक्टर ने भी सम्मानित किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles