ONE EARTH के लिए किया पौधरोपण सीएमएचओ रघुवंशी ने कहा – सकारात्मक बदलावों के लिए पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाना होगा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक दिवसीय पखवाड़े का आयोजन किया गया। स्थानीय लाल बाग बगीचे से पर्यावरण प्रचार रथ को हरी झंडी अतिथियों के द्वारा दिखाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ शिरीष रघुवंशी ने कहा कि विश्व पर्यावरण प्रत्येक वर्ष 5 जून को दुनिया भर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे गृह पृथ्वी को सुरक्षित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगो को प्रेरित करना है। आज के समय में पर्यावरण व ग्लोबल वार्मिंग का मुद्दा बहुत बड़ा है।

प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए सबको साथ में मिलकर पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाना होगा। ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मानव जाति के अलावा पशु पक्षियों तथा पेड़ पौधों पर भी पढ़ रहा है। इसलिए ऐसे उपाय किए जाने चाहिए जिससे पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। धार में इस बार ONE EARTH के तहत पौधरोपण किया गया।

विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

डॉ भंडारी ने बताया कि हमें पर्यावरण के लिए हमें पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। क्योंकि पेड न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते है, बल्कि वातावरण से कई हानिकारक गैस भी ग्रहण करते है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा मिलता है , एलईडी बल्ब का उपयोग करना चाहिए इससे ऊर्जा की खपत कम होती है। पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ा खतरा है। प्लास्टिक का उपयोग नही करना चाहिए। पर्यावरण दिवस पखवाड़े पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कॉलेज के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ शिरीष रघुवंशी ने पुरस्कृत किया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएमएचओ कार्यालय फड़के स्टूडियो में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जिसमें छायादार एवं फलदार पौधों को लगाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles