संस्था सोलिडरिडाड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्मार्ट एग्री एवं गुड फार्मिंग गुड फ़ूड के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञानं केंद्र आगर मालवा में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

0
93

संस्था सोलिडरिडाड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्मार्ट एग्री एवं गुड फार्मिंग गुड फ़ूड के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञानं केंद्र आगर मालवा में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरुवात में संस्था सोलिडरिडाड से श्री राजेश कुमार एवं सुश्री चेतना फतरोड़ द्वारा संस्था के द्वारा खेती एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गयी।

मुख्य अतिथि के रूप में आये मालवा प्रांत, के पर्यावरण संयोजक श्री गोपाल जी बैराडी एवं श्री सुंदर जी शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में पर्यावरण से जुड़े मुद्दे जैसे बदलते पर्यावरणीय कारक, वर्षा की अनियमित्ता, दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ तापमान, रासायनिक कृषि पद्धत्ति पर अपने विचार रखे साथ ही वर्तमान जीवनशैली,प्लास्टिक के प्रयोग एवं उससे मानव एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर अपनी विचार व्यक्त किए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र आगर मालवा श्री आर पी एस शक्तावत के उद्बोधन में पर्यावरण को बचाने, जैविक खेती को अपनाने के साथ खेत की मेड पर फलदार पौधे लगाने एवं उसके फायदे किसानो को बताये। भूमि के स्वास्थ्य को बचाने के साथ ही कम लागत वाली टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती से मिटटी के स्वास्थ्य में सुधार और कार्बन की मात्रा संतुलित करने हेतु मल्चिंग, जीरो टिल ऐज, पूसा डिकम्पोज़र आदि तकनीकों को अपनाने के लिए किसानो को प्रेरित किया गया। साथ ही समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ श्री रामसिंह ठाकुर द्वारा बदलते मौसम के अनुसार कृषि पद्धति में बदलाव, उन्नत एवं प्रमाणित किस्मो के चयन और खेती को अधिक समृद्ध बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here