भाजयुमो नगर कार्यकारिणी की हुई घोषणा गौरव राठौड़ और गौरव जैन को बनाया गया नगर महामंत्री, 26 सदस्यीय टीम में नए कार्यकर्ताओं को भी मिला मौका

0
91

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह भाटी ने युवा मोर्चे की नगर कार्यकारिणी की मंगलवार देर रात को घोषणा कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के निर्देशानुसार व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या की अनुशंसा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा की सहमति से भाटी ने नगर मंडल की 26 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। युवा मोर्चे की नगर टीम में इस बार नए युवाओं को भी मौका दिया गया है।जारी सूची में गौरव राठौड़ व गौरव जैन को नगर महामंत्री बनाया गया है। इसी के साथ उपाध्यक्ष कैलाश मारू, प्रदीप हारोड़, आकाश जाट, अजय रील, विकास वरफ़ा, मोहित यादव, सिद्धार्थ व्होरा व यश यादव को बनाया गया है। नगर मंत्री प्रखर मस्ताना, बलदेव गुर्जर, अंकित पवार, कुलदीप माली, पवन नागोरी, आदित्य राव, हिमांशु श्रीवास्तव, ऋषभ राठौड़ व दुर्गेश गंधर्व को नियुक्त किया गया है।नगर मंडल कोषाध्यक्ष शंकर राठौड़, कार्यालय मंत्री नितिन हारोड़, मीडिया प्रभारी हिमांशु पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह सोलंकी, सह सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र भूरिया, रिसर्च एवं पाॅलिसी प्रभारी नारायण सिंह सोलंकी एवं आईटी सेल आयुष पाटीदार को नियुक्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर संगठन का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here