अमृता यादव BJP कैंडिडेट घोषित खंडवा में भाजपा का बड़ा दांव, पूर्व विधायक की सरपंच रही पुत्रवधू को बनाया प्रत्याशी

0
102

भाजपा ने मंगलवार को नगर निगमों में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा की। खंडवा में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव की पुत्रवधु अमृता यादव को मैदान में उतारा है। अमृता यादव पूर्व निगम अध्यक्ष रहे अमर यादव की पत्नी है। वह अशोकनगर की ग्राम पंचायत बिलाखेड़ी में सरपंच रह चुकी है। भाजपा ने बहुसंख्यक समाज को मद्देनजर रखते हुए फैसला लिया है। कांग्रेस की आशा मिश्रा के सामने मजबूत प्रत्याशी उतारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here