भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा 50 से ज्यादा करनावद नगर पंचायत के कार्यकर्ता पहुंचे कार्यालय, टिकट बाटे जाने को लेकर जताई नाराजगी

0
113

कल रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले की सभी नगर परिषद में पार्षदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। उसके बाद करनावद नगर पंचायत में भारी असंतोष देखा गया। नाराज कार्यकर्ता करनावद से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देवास भाजपा कार्यालय पर पहुंचे और जिले की करनावद नगर पंचायत में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर भारी बवंडर खड़ा हो गया।गुरुवार को 50 से ज्यादा​​​​​ करनावद नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर बीजेपी जिलाध्यश के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और सामूहिक इस्तीफा दिया है।साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी पर अपने अपनों को रेवड़ी बांटने का आरोप लगाया और कहा कि जमीन पर काम करने वाले मेहनती और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया है। सामूहिक इस्तीफे के बाद अब भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर शुरू हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खड़ेलवाल ने कहा है सभी वरिष्ठ नेताओं से बात करके जो भी करनावद के लिए हो सकेगा वह किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here