लघुकथाकार सुपेकर भोपाल में सम्मानित

0
104

उज्जैन। शहर के लघुकथाकार सन्तोष सुपेकर को हिंदी लघुकथा में सृजन, सम्पादन, आलोचना हेतु लघुकथा शोध केन्द्र, भोपाल द्वारा पं. रामनारायण उपाध्याय स्मृति प्रादेशिक लघुकथा सम्मान से अलंकृत किया गया है।
भोपाल के माधवराव सप्रे संग्रहालय में आयोजित लघुकथा पर्व-2022 में ख्यात साहित्यकार मुकेश वर्मा, सतीश राठी, संस्थान की निदेशक कान्ता रॉय और हेमन्त उपाध्याय ने उन्हें शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह व 1100/- रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। जानकारी सरल काव्यांजलि के राजेन्द्र देवधरे ‘दर्पण ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here