अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सागर में युवाओं के साथ परिवहन मंत्री ने किया योगा, बताया योगा का महत्व

0
89

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सागर में मंगलवार को आयोजित किया गया। योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के साथ योगा किया। साथ ही युवाओं को योग के महत्व बताए।कार्यक्रम में परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में मनाया गया है। युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। सभी लोगों को योग अपने जीवन में उतारना चाहिए। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा योग का महत्व हर कोई जानता है। इसलिए सभी को अपने जीवन में योग को लाना चाहिए। कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, युवा, शिक्षक, छात्र-छात्राओं समेत अन्य शहरवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here