कन्नौद जनपद की ननासा पंचायत के हाईस्कूल मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह

करीब 7 साल के अंतराल के बाद मप्र में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। देवास जिले के कन्नौद ब्लॉक में शनिवार सुबह 7 बजे पंचायत चुनाव का मतदान शुरू हो गया है। इस ब्लॉक की 85 ग्राम पंचायतों में 279 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां अधिकारी केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं।

यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ग्राम पंचायत- पिपलानी में सरपंच पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है, इसलिए यहां जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए ही मतदान किया जा रहा है।

कन्‍नौद विकासखंड में 1 लाख 50 हजार 921 मतदाता है, जिसमें 78 हजार 536 पुरुष मतदाता, 72 हजार 380 महिला मतदाता तथा 5 अन्‍य मतदाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here