उज्जैन में 9वीं की स्टूडेंट का गला घोंटकर मर्डर – सुबह से गायब थी, शाम को अर्धनग्न हालत में घर की दूसरी मंजिल पर मिली

उज्जैन में सुबह से गायब 9वीं की स्टूडेंट का शव घर की दूसरी मंजिल पर बोरे में अर्धनग्न हालत में मिला है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है की नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म हुआ इसके बाद उसकी हत्या की गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद साफ़ होगा की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।

उज्जैन से करीब 70 किमी दूर ग्राम खेड़ावदा में नाना-नानी के पास रहकर 13 वर्षीय नाबालिग बालिका 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। मृतक नाबालिग लड़की के माता पिता रतलाम में रहते हैं, जबकि लड़की नाना नानी घर पर उनके साथ रहती थी। वो शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे से अपने घर से गायब थी। सुबह जब वो घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया, जिसके बाद शाम 5 बजे तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने भाटपचलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बच्ची को खोज ही रही थी की परिवार वालों ने बताया की लड़की घर की दूसरी मंजिल पर है। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली तो लड़की का शव बोरे से ढका हुआ मिला। उसके गले पर गला दबाने के निशान भी मिले है।

गला घोंटकर मारा नाबालिग को

घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल भी रविवार सुबह घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने बारीकी से घटना स्थल का परीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। भाट पचलाना के टीआई संजय वर्मा ने बताया की शुरुआत जांच में नाबालिग लड़की का गला घोटने के निशान मिले है। लड़की की अर्ध नग्न लाश मिली है दुष्कर्म की संभावना भी है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

करीबी ने की हत्या

नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने बताया की लड़की के नाना रोजाना सुबह चाय पीने के बाद गांव में चौपाल पर चले जाते है। इसके बाद नानी भी मंदिर चली जाती है सुबह करीब एक घंटे तक घर में कोई नहीं रहता है। इस दौरान लड़की की हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here