राष्ट्रपति चुनाव – द्रोपदी मुर्मू के साथ लंच करेंगे MP के भाजपा विधायक, मतदान से पहले विधायकों को मुर्मू से मिलवाएगी पार्टी

भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू मतदान के पहले 15 जुलाई को भोपाल आएगी। वे भाजपा के विधायकों से मिलेंगी और उनके साथ लंच करेंगी। अगले दिन प्रदेश के सांसद और विधायकों को दिल्ली में वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। भाजपा राष्ट्रपति पद का वोट डालने के लिए व्हिप जारी करेगी।

देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। पार्टी मतदान के पहले सभी विधायकों से मुर्मू को मिलवाएगी। ये आयोजन सीएम हाउस में होगा। प्रदेश भाजपा ने सभी विधायकों को सूचना भेजी है।

इसमें हर हाल में बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। मुर्मू अपने संक्षिप्त दौरे में विधायकों से रूबरू होंगी। उनसे परिचय और भोजन करने के बाद दिल्ली लौटेंगी। मुर्मू की अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे।

एक भी वोट निरस्त न हो… इसलिए पहले ही दी जा रही ट्रेनिंग

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा कोई गलती नहीं करना चाहती है। इसके चलते पार्टी ने प्रदेश के सभी 28 सांसद और 127 विधायकों को 16 जुलाई को दिल्ली बुलाया है। यहां सांसद-विधायकों को वोट डालने का तरीका और सावधानियां समझाई जाएंगी, ताकि कोई भी वोट निरस्त नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here