रतलाम में आजादी का अमृत महोत्सव – तिरंगे के रंग में रंगा रतलाम का प्राचीन झाली तालाब, अष्टकोणीय तालाब के चारो तरफ लहराया 1000 फीट लंबा तिरंगा

पूरे देश के साथ रतलाम में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आज रतलाम का प्राचीन झाली तालाब तिरंगा मय हो गया। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अष्टकोणीय तालाब के चारों तरफ तिरंगा लहराया गया। ऐसे सुंदर दृश्य को देखने और आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी कालिका माता परिसर स्थित झाली तालाब पहुंचे। रतलाम शहर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर विधायक चैतन्य काश्यप और प्रहलाद पटेल ने पद्मश्री डॉ लीला जोशी के साथ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी तिरंगा रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है।

दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रतलाम जिले और शहर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें शहर के प्रशासनिक भवनों के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। यहां नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1000 फीट लंबे तिरंगे को लहराया गया। वहीं, सेंकड़ों लोग तिरंगे झंडे लेकर कालिका माता परिसर पहुंचे और झाली तालाब पर तिरंगे लगाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here