हर घर तिरंगा अभियान – घरों पर लगाए तिरंगे, लगातार प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगाठन कर रहे हैं जागरुक

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में चलेगा। इस अभियान में देवास में भी अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा फहराएंगे। आज से लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्त होने का परिचय भी दिया। हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता के लिए शासकीय विभागों के अलावा कई धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, प्रबुद्धजनों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई संस्थाओं के द्वारा लगातार तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि घर घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 से 15 अगस्त तक सभी जिलेवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराएं।

परिक्रमा मार्ग पर निकाली रैली

माताजी की टेकरी पर राजस्व विभाग मां चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति द्वारा परिक्रमा मार्ग पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार हलधर, तहसीलदार पूनम तोमर सहित राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी गण, माताजी की टेकरी पुजारीगण, दर्शनार्थीगण ने भी सहभागिता की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय के पत्रकारों द्वारा भी तिरंगा वाहन रैली निकाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here