दीवार गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस ने मामला जांच – नवेगांव में दीवार गिरने से अधेड़ मजदूर की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जानकारी मुताबिक शिवनारायण लोधी 56 साल खंडवा का रहने वाला था। वर्तमान में वह पीथमपुर धार में रह रहा था। मृतक राघवेंद्र सिंग सेंगर मैनेजर के अंडर में वेल्डिंग काम करता था। 30 तारीख को नवेगांव कटकुही आया था। जहां मनीष साहू का वेयर हाउस बन रहा है। मृतक बेल्डिंग करने के लिए दीवाल पर चढ़ा था। उसी समय अचानक दीवार गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मैनेजर ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में जांच के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here