भाजपा ग्रामीण मंडल स्तरीय बैठक संपन्न।

0
81

आगर मालवा ( दुर्गाशंकर टेलर )। भारतीय जनता पार्टी आगर ग्रामीण मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर आगर में आयोजित की गई। सर्व प्रथम पं दीनदयालजी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व पुर्व विधायक राजेंद्र भारती, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेडी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, ओम मालवीय,पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय, जिला उपाध्यक्ष मनोज ऊंटवाल,जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ मोहनलाल मकवाना, हरिनारायण यादव, मंडल प्रभारी पिरुलाल कलसिया,मधु गेहलोत, जितेन्द्र सिंह, अशोक प्रजापत, नारायण सिंह भाटिया, महेश शर्मा आदि उपस्थित थे। व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव ने की। अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र सिंह गुर्जर, राहुल आंजना, ईश्वर सिंह गुर्जर, मनीष सोनी, महिपाल सिंह राठौर, एलकारसिंह सौंलकी, पंकज मित्तल, राजेन्द्र सिंह, गोपाल टेलर, रामेश्वर विश्वकर्मा, विजेन्द्र सिंह राठौर, आदि ने किया।बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। श्री भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्तिकरण को लेकर बूथ स्तर पर बूथ स्तर तक के प्रभारियों से चर्चा की। और आगे कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। सभी वर्गों को उनका अधिकार देने का काम सिर्फ भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की किए गए कार्यों को और जन कल्याण योजनाओं को हमें हर बूथ तक ले जाना है। राज्य एवं केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाएं अपने बूथों पर पहुंचकर हितग्राहियों तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने मंडल के आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अपेक्षित मंडल के 72 व 11 केन्द्र भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित थें। संचालन महामंत्री डॉ नारायण सिंह भंडारा ने किया। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी हरिनारायण यादव ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here