यम द्वितीया पर कायस्थ समाज जन ने किया कलम और दावत का पूजन, चित्रगुप्त मन्दिर में हुई आरती…..

आगर-मालवा-कायस्थ समाज की ओर से गुरुवार को यम द्वितीया पर कुलदेवता भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा श्री यदुनाथ भटनागर व विधायक आगर श्री विपिन वानखेड़े जी ने अपने कर कमलों से आराध्यदेव की पूजा की। आगर विधायक श्री विपिन वानखेड़े जी ने समाजजन को दीवाली व भाई दूज की शुभकामनाएं प्रेषित की व समाज के द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की एवं कायस्थ समाज आगर अध्यक्ष ।

श्री अंकुश भटनागर ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और इस दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इतना ही नहीं, आज ही के दिन भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा होती है। देशभर में आज चित्रगुप्त पूजा हो रही है और भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। कायस्थ समाज के लिए चित्रगुप्त पूजा एक विशेष अवसर है। इस दिन कायस्थ समाज के लोग चित्रगुप्त महाराज के साथ नए खाताबही, कलम, दवात का पूजन घर घर करते हैं।

आज यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को धर्मराज के दरबार में पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले, धर्म और अधर्म का हिसाब-किताब करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा है। इतना ही नहीं, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि यानी आज ही देशभर में भाई दूज का भी त्योहार मनाया जा रहा है। भाई दूज के मौके पर बहन भाइयों का स्वागत करती हैं, तिलक लगाती हैं और भोजन कराती हैं। साथ ही भाई के सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं। वहीं, कायस्थ समाज के लिए चित्रगुप्त पूजा एक विशेष अवसर है। इस दिन कायस्थ समाज के लोग चित्रगुप्त महाराज के साथ नए खाताबही, कलम, दवात का पूजन घर घर करते हैं व सामूहिक रूप से पूजन कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त मंदिर जमींदारपुरा में की गई। इस अवसर पर अरविंद सक्सेना,मयंक वर्मा,आदेश भटनागर,मोहित भटनागर,जयसिंह भटनागर,आर के निगम,गिरीश सक्सेना,नवीन गौड़,दिनेश श्रीवास्तव,शिवसहाय सक्सेना,जगमोहन भटनागर,दिलीप भटनागर,सीमा भटनागर,समृद्धि भटनागर,हिमांशी भटनागर,कल्पना भटनागर,विभा भटनागर,नेहा भटनागर,भामिनि भटनागर,समर्श भटनागर,उषा भटनागर,पूनम भटनागर,अपूर्वा भटनागर,किरण सक्सेना,शिखा निगम,साधना भटनागर,सीमा भटनागर,मंजू निगम,रेखा भटनागर,विवेक भटनागर,मुकेश भटनागर,भूपेंद्र भटनागर,मंगलेश भटनागर,हरीश कुमार श्रीवास्तव,दीपक भटनागर,लोकेश भटनागर,हर्षिल भटनागर,चित्रांश भटनागर,राहुल भटनागर,कमल गौड़,राकेश भटनागर,विनोद भटनागर सहित समस्त कायस्थ समाजजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here