फिल्म एक्टर मनोज जोशी ने मंगल दोष निवारण के लिए मंगल नाथ में की पुजा

विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में गुरुवार को फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने मंगल दोष के निवारण के लिए भात पूजन किया। इस दौरान करीब 1 घंटे से अधिक समय तक जोशी मंदिर में रहे।

उज्जैन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ-साथ मंगलनाथ मंदिर में भी मंगल दोष के पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। पिछले महीने मंगलनाथ मंदिर में बॉलीवुड से कई फिल्मी सितारे दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में प्रसिद्ध अभिनेता व रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार माने जाने वाले कलाकार मनोज जोशी ने परिवार के साथ मंगल नाथ मंदिर में भात पूजन अनुष्ठान करवाया। जोशी ने बाबा महाकालेश्वर और काल भैरव मंदिर के भी दर्शन किए।

पूर्व में भी आ चुके हैं कई कलाकार

मंगलनाथ मंदिर में मंगलदोष निवारण के लिए यूं तो कई फिल्मी हस्तियां आ चुकी हैं, लेकिन हाल ही में निर्माता-निर्देशक और एक्टर महेश मांजरेकर, अभिनेत्री रिद्धिमा, एकता कपूर भी पहुंची थीं। इनसे पहले कंगना रनौत, विवेक ओबेराय समेत कई नेता अभिनेता मंगल दोष का पूजन करवा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here