29 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में – महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद सभा और फिर सुरासा में रात्रि विश्राम होगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 29 नवंबर को उज्जैन में रहेगी। यहां राहुल गांधी महाकाल मंदिर दर्शन के बाद सभा को भी संबोधित करेंगे। उज्जैन में यात्रा को लेकर कांग्रेस जोश में दिखाई दे रही है। अब आम लोग और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को रैली और सभा में आने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

यात्रा को लेकर घट्टिया विधानसभा के विधायक रामलाल मालवीय ने मंगलनाथ रोड पर आशीर्वाद गार्डन में कांग्रेस नेता शोभा ओझा, मनोहर बैरागी, अनंत नारायण मीणा राजेंद्र वशिष्ठ समेत अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। विधायक रामलला मालवीय ने बताया कि यात्रा 29 नवंबर को उज्जैन में प्रवेश करेगी। इस दौरान पहले राहुल गांधी सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने के बाद सामाजिक न्याय परिसर में होने वाली सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मंच पर कई दिग्गज नेताओं के रहने की संभावना है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत आला नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी महाकाल मंदिर दर्शन करने जाएंगे, लेकिन महकाल लोक जाने का कार्यक्रम फिलहाल नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here