बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – श्री पंकज जोशी

0
80

आगर मालवा दुर्गाशंकर टेलर


आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला की बस्ती संपर्क अभियान को लेकर छावनी नाका से प्रारंभ होकर झंड़ा चौक,सदर बाजार, अयोध्या बस्ती, कुम्हार मोहल्ला, घोसी पुरा,वाल्मीकि मोहल्ला, अस्पताल चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में समापन किया गया।इसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के बस्ती संपर्क अभियान व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी द्वारा उपस्थित कार्यकर्ता एवं बस्ती वासियों को संबोधित किया| और शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की|
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेडी, सुशील रघुवंशी, जिला प्रभारी गोपाल आर्चाय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय, अर्चना जोशी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, हरिनारायण यादव, चिंतामण राठौर, आदि उपस्थित रहे| इस दौरान आसपास क्षेत्रों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु गेहलोत ने किया व आभार अजा मोर्चा जिला महामंत्री नारायण सिंह बोडाना ने माना।यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here