नई भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल को भेजी रूलबुक,आरक्षक भर्ती… 6 हजार पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को यूनिट अलॉट

0
77

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में चयनित उम्मीदवारों को इकाईयां आवंटित (यूनिट अलॉट) कर दी गई हैं। इसके माध्यम से 6 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। इकाईयों की सूची एवं उम्मीदवारों के लिए निर्देश www.mppolice.gov.in पर देखंे जा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 28 नवंबर 2022 को (इंदौर एवं भोपाल आवंटित इकाईयों के लिए दी गई दिनांक को) अपनी आवंटित इकाई में मेडिकल टेस्ट के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

उम्मीदवार यदि किसी विषय में अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वे अपना प्रतिवेदन 6000porex@mppolice.gov.in पर ई-मेल से भेज सकते हैं। उधर, गृह विभाग द्वारा आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए रूलबुक मप्र कर्मचारी चयन मंडल को भेज दी गई है। मंडल स्तर पर रूलबुक की स्क्रूटनी की जा रही है। इस दौरान किसी प्रकार की क्वेरी होगी तो उसका निराकरण गृह विभाग से कराया जाएगा। इसके बाद जल्द ही आरक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी महीने में इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
इन 7500 पदों पर होगी नई भर्ती
सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) 14 पद

प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) 75 पद
आरक्षक ( जीडी ) 7090 पद
आरक्षक ( रेडियो) 321 पद
कुल 7500 पद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here