विधानसभा स्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियो को भाजपा की रीति नीति बताई। चार सत्रों में विषय के वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों को किया प्रशिक्षित

0
82

केन्द्र व राज्य की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

आगर मालवा ( दुर्गाशंकर टेलर ) / ग्रामीण क्षेत्र के निकाय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भाजपा की रिती नीति सरकारी योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेड़ी के मार्गदर्शन में आगर विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर आगर में आयोजित किया गया। जिसमें सर्व प्रथम पार्टी महापुरूषो डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर वर्ग का शुभारंभ किया गया। चार सत्रों में चले प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न अलग अलग विषयों पर मुख्य वक्ताओं ने शासन की योजनाओं का किस तरह से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाए। सोशल मीडिया का किस तरह अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।व अन्य विषयों पर पुरे दिन चर्चा हुई। दुसरे सत्र में हम भाजपा में क्यों विषय को मुख्य वक्ता के रुप में पुर्व केन्द्रीय मंत्री एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया ने संबोधित किया। उक्त सत्र की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेड़ी द्वारा की गई। प्रथम सत्र समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना में जनभागीदारी एवं समन्वय का महत्व विषय पर मुख्य वक्ता के रुप में पुर्व जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा द्वारा संबोधित किया गया।व अध्यक्षता संगठन जिला प्रभारी गोपाल आर्चाय ने की। चतुर्थ सत्र जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण में हमारी भूमिका विषय को मुख्य वक्ता के रुप में पुर्व प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने संबोधित किया। व अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरु सिंह चौहान ने की। तृतीय सत्र में सोशल मीडिया का महत्व विषय पर प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया द्वारा संबोधित किया गया। व अध्यक्षता जिला महामंत्री ओम मालवीय ने की।सभी अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चलाई जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। एवं सभी नव निर्वाचित जनप्रतिधियो को शुभकामनाएं प्रेषित की। दुसरे सत्र के मुख्य वक्ता श्री जटिया के द्वारा भाजपा का इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य मे भाजपा किस मुकाम पर काबिज है विषय पर विस्तृत जानकारी प्रशिक्षणार्थियो को दी गई। और आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था अठारवीं एवं उन्नीसवीं शताब्दी जापान और ब्रिटेन की थी 20 वीं सदी अमेरिका की थी एवं 21 वीं सदी में भारत विश्व पर राज करेगा ओर आज यह बात हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्य साबित हो रही है। समापन सत्र में प्रदेश वक्ता श्री सिसोदिया ने बताया कि आज का समय सोशल मीडिया का है और आप हम सब इसका उपयोग करते है लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग है जो सोशल मीडिया का गलत उपयोग करते हुए गलत नैरेटिव फैलाते है आप लोगो ने देखा होगा बीच में ऐसे ही टुकडे टुकडे गैंग ने पूरे देश मे ऐसा नैरेटिव फैलाया कि हम सबको सोचने पर मजबूर होना पडा।

लेकिन आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत ने समझा एवं जाना इन्ही विषयो का हमने सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया। भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया का ज्ञान भी होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेड़ी ने भी सभी उपस्थित सरपंच ,जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि आप सबको देखकर लग रहा है कि आज इतनी देर तक आप प्रशिक्षण ले रहे है हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है और सेवा कार्य करते रहना है।विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग में ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों समस्त सरपंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। वर्ग का संचालन प्रशिक्षण जिला प्रभारी कैलाश कुंभकार ने किया व आभार चेनसिंह सिसोदिया ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here