त्रिपुरा में दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे साहा पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहेंगे

0
121

त्रिपुरा में आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान हुआ था। 2 मार्च को नतीजे आए, जिसमें बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने 6 मार्च को तय किया कि भाजपा नेता माणिक साहा फिर सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन को 11 सीटों का नुकसान
त्रिपुरा में बीजेपी और आईपीएफटी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। जिसे 2018 के चुनाव के मुकाबले 11 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद भी इस गठबंधन ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। राज्य में बीजेपी को 32 सीटें और आईपीएफटी को सिर्फ 1 सीट मिली। उधर, CPI (M) और कांग्रेस गठबंधन ने राज्य में पिछले चुनाव के मुकाबले 2 सीटों के नुकसान के साथ 14 सीटें मिलीं। वहीं, राज्य में टीपीएम ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की।

त्रिपुरा में 86.10% मतदान, यह पिछले चुनाव से 4% कम
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को CM बनाया था, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा ​​​​​​के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here