सिद्धिविनायक पुरम कॉलोनी में विराजे सिद्धेश्वर महादेव:हजारा स्नान के साथ भक्तों ने यज्ञ में डाली आहुतियां, कन्याभोज के साथ हुआ भंडारा

0
139

शहर के सिद्धि विनायक पुरम कॉलोनी में शिव प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को समारोह के अंतिम दिन सुबह से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक हुआ। उसके बाद हवन कुंड में भक्तों ने आहुति डालकर यह अनुष्ठान किया। उसके बाद मंदिर परिसर में कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन हुआ।

सिद्धिविनायक पुरम कॉलोनी निवासी मिलन ने बताया कि सभी कॉलोनी वासियों के सहयोग से भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। भगवान भोलेनाथ को सिद्धेश्वर महादेव नाम दिया गया है। 3 दिन चले अनुष्ठान के समापन पर आज सुबह से शिवलिंग का हजारा स्नान कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल से अभिषेक किया। इस दौरान लोगों ने बम बम भोले के जयकारे लगाकर भोलेनाथ से सुख समृद्धि की मनोकामना की।

अभिषेक के बाद विधि विधान से यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ। जिसमें विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां डाली। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी कॉलोनी वासियों ने सहयोग किया। 3 दिन चले धार्मिक आयोजन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले कन्याओं को भोजन कराया गया। उसके बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here