अग्रवाल महिला मंडल ने निकाली गणगोर की फुलपाती नाचते झूमते सिर पर गणगौर माता को लिए चल रही थी महिलाएं

0
111

16 दिनों तक चलने वाला गणगौर महापर्व मंगलवार से प्रारंभ हुआ, इस दिन अग्रवाल महिला मंडल शहर के द्वारा अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थित कमलकुंडी से नगर में गणगौर की फुलपाती निकाली, जो प्रमुख मार्गो से होती हुई नई अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची। कमलकुंडी पर गणगौर माता का विधि विधान पूर्वक महिलाओं ने पूजन किया और फिर जुलूस प्रारंभ हुआ।

जुलूस के दौरान महिला मंडल सिर पर गाणगौर माता को लिए चल रही थी, वहीं बैंड बाजों पर धार्मिक धूनों पर महिलाएं नाचते झुमते चल रही थी। इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष सारिका सिंहल, नेहा कुंछल, सरीका कुंछल सहित बडी संख्या में महिला मंडल शामिल हुई। जानकारी महिला मंडल की लीला जिंदल ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here