रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

0
121

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर पर नितीन पोल व मंगेश जोशी के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रेया माकोड़े ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वेदांत जोशी, अथर्व माकोडे, अंशिका शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। एक अभिनव प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता जांचने वाली गतिविधियां भी आयोजित की गई। इसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। सभी सदस्यों ने हाऊजी में भाग लेकर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन नितीन पोल व मंगेश जोशी ने किया। राजेश जोशी और डॉ. परेश राय ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर विनय गुप्ता, दीपक माकोड़े, लखन जागीरदार, माधुरी मेहता, प्रेरणा सोहोनी, राजेश सोहोनी, ममता शर्मा, वृषाली कुलकर्णी सहित संस्था के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here