गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं ये पांच तरह के ग्रीन जूस, आज से ही शुरू करें सेवन

0
230

गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की परेशानी शुरू हो जाती है। जैसे- डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचना। इस तरह की तमाम परेशानियां हर किसी को परेशान करने लगती है। इसलिए लोग फिट रहने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं।

गर्मी के मौसम में शरीर को तरल पदार्थों की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको पांच ग्रीन जूस के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपको कई फायदे मिलेंगे।

गर्मियों के मौसम में इन पांच ग्रीन जूस का करें सेवन

1. पालक का जूस फायदेमंद

इस बात से तो कोई भी अनजान नहीं है कि हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में आप अपनी डाइट में पालक का जूस शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और खून की कमी भी नहीं होगी।

2. करेले का जूस भी बेहद फायदेमंद

यूं तो करेले का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए ये उतना ही फायदेमंद भी होता है। करेले के जूस का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों बहुत फायदा होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।

3. लौकी का जूस भी असरदार

लौकी में मौजूद विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको कई परेशानियों से राहत मिलती है।

4. गन्ने का जूस भी मददगार

गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस को सबसे ज्यादा सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसलिए आप इसका भी सेवन कर सकते हैं।

5. एलोवेरा का जूस भी फायदेमंद

एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसके जूस का सेवन करने से आप कई बीमारियों से भी दूर रहते है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से दूर सखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here