नमामि गंगे आभियान का शुभारम्भ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर किया

0
140

सतवास भविष्य दर्पण न्यूज घनश्याम भदौरिया 

 

नमामि गंगे आभियान का शुभारम्भ, विश्व पर्यावरण                             दिवस से किया। 

 

सतवास – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के तहत ” नमामि गंगे अभियान का शुभारम्भ शा. उ. मा. वि. सतवास के परिसर में किया गया। संकुल प्राचार्य आशा जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में फॉरेस्ट ऑफिसर विधि सिरोलिया ने सबसे पहले पौधा रोपण किया और फिर नमामि गंगे अभियान के तहत अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, जल ही जीवन हे और हमें पर्यावरण संरक्षण में अगर सबसे पहले कोई काम करना हे तो वो हे जल बचाना, अगर हमने जल को संग्रहित और संरक्षित करना सीख लिया तो हम पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत कुछ कर सकेंगे। इसलिए जल की एक एक बूंद बचानी हे, जल का अपव्यय हर हाल में रोकना हे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट और रेडक्रास शिक्षक मनोज दुबे ने किया। कार्यक्रम में रेवाराम हरियाले, दीपिका जोशी, मकबूल बनारसी, गायत्री यादव, जितेंद्र कटारा, हीरालाल बर्मन, गणेश धूर्वे, सुरेश रनिया,सुभाष मान्धान्या, महेश भास्कर, श्री राम चौहान, तोताराम सोनेर हबीब खान, सलीम खान, विनोद मालवीय, गजानन्द यादव, मोहन यादव, दुर्गेश कोलते, सुनील राठौर, प्रियंका जायसवाल, मनोज राठौर ,सुमित बोहरे ,ओम प्रकाश साँवले, प्रमिला कर्मा, रामदीन ठाकुर, आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here