खातेगांव में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ भव्य आयोजन।

खातेगांव में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ भव्य आयोजन

 

*भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया*

खातेगांव में श्री

हनुमंत शक्ति जागरण ने मंगलवार को धार्मिक आयोजन किया। जिसमें सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान संपन्न हुआ। नगर के डाक बंगला परिसर मैं आयोजित इस कार्यक्रम में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई। इसके बाद साधु संतों और समाज के के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में श्री हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। आयोजन में विशेष रूप से माता-पिता गुरु परिवार और भारत माता के नाम से प्रत्येक के आठ आठ पाठ किए गए इसके अतिरिक्त एक क्षमा याचना पाठ किया गया जिससे कल पाठकों की संख्या 41 हुई। मैदान को श्री राम और हनुमान जी के चित्रो तथा रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। इस संगीतमय सामूहिक पाठ में स्कूली छात्र-छात्राओं महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के एक दिन पूर्व नगर में शोभा यात्रा भी निकल गई थी। जिसने पूरे नगर में भक्ति में माहौल बना दिया, आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles