रमेश संदूकलिया बने भाजपा मंडल महामंत्री।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हाटपीपल्या की कार्यसमिति घोषित रमेश संदूकलिया बने भाजपा मंडल महामंत्री

हाटपिपल्या/भविष्य दर्पण/नीरज सोलंकी

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हाटपीपल्या की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव व क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी की सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव द्वारा नई मंडल कार्यसमिति घोषित की गई।

घोषित कार्यकारिणी में हरीश बंजारा, गजराज सिंह बामनी, सुरेन्द्रसिंह चिलखी, श्रीमती रानी राजेंद्र सिंह चावड़ा, लखन मेकालिया, धर्मेन्द्रसिंह दरबार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमेश संदूकलिया, मनीष सोलंकी को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। मंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीमती निशा मधुसुदन यादव, श्रीमती कविता डावर, श्रीमती अन्नपूर्णा दिलीप मालवीय, रुगनाथ सिंह सैधव चम्पालाल पाटीदार एवं चिंतेश जाट को सौंपी गई है।

अभिमन्यु सिंह सेंधव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि यशवंत चौहान को कार्यालय मंत्री तथा गणेश पाटीदार को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में लोकेश कुम्भकार एवं सह मीडिया प्रभारी के रूप में गजराज चौधरी की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन हरेन राणा करेंगे तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धर्मेन्द्र सिंह पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

मन की बात प्रमुख के रूप में निलेश जयसवाल, आईटी सेल प्रभारी के रूप में कपिल शर्मा तथा प्रवक्ता के रूप में राजकिशोर जायसवाल की नियुक्ति की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles